Hardoi News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
हरदोई, सितम्बर 10 -- Hardoi News: बेहंदर। कासिमपुर थानाक्षेत्र के पड़री गांव निवासी 24 वर्षीय सुनीता का शव उसके कमरे में दुपट्टा से लटकता पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे सुनीता जब घर में आवाज देने पर नहीं बोली तो घर वालों ने उसके कमरे की रुख किया, जहां दुपट्टा से सुनीता का शव लटक रहा मामले की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुनीता की दो साल पहले शादी हुई थी। उसके एक साल का बेटा भी है। कासिमपुर इंस्पेक्टर घनश्याम राम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.