हरदोई, अक्टूबर 22 -- Hardoi News: बेनीगंज। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता और उसकी मासूम बच्ची के साथ मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया है। भैनगांव निवासी पूजा के मुताबिक, उसकी शादी 18 फरवरी 2022 को सीतापुर की बैजनाथ कॉलोनी निवासी दिनकर शुक्ला से हुई थी। शादी में पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार करीब 10 लाख नकद और सात लाख के जेवर दिए थे। आरोप है बावजूद ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए और चार पहिया गाड़ी की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। पीड़िता ने खाना और कपड़े देने में भी परेशान करने का आरोप लगाया है। पूजा ने बताया कि 21 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे कार की मांग को लेकर विवाद हुआ। ससुरालियों ने उसके और बच्ची के साथ ...