हरदोई, अगस्त 6 -- Hardoi News: बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के सिरोमननगर गांव में पड़ोसी पर दंपति से मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित विश्वनाथ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी छोटू अवस्थी ने पहले एक युवक से मारपीट की। विरोध करने पर उसने विश्वनाथ और उनकी पत्नी सोनी को लाठी-डंडे व लात-घूंसों से पीट दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...