हरदोई, नवम्बर 19 -- Hardoi News: मल्लावां, संवाददाता। श्री रामलीला समिति भगवंतनगर में आयोजित 141वें श्री रामलीला महोत्सव के नवें दिवस की लीला का शुभारंभ प्रमेश तिवारी अनिल ने महामंत्री भास्कर मिश्र के साथ पूजन-अर्चन कर किया। समिति की ओर से अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। रामलीला में विभीषण शरणागति का मंचन किया गया। विभीषण के समझाने के बावजूद रावण ने सीता को वापस नहीं लौटाया और उन्हें लात मारकर सभा में अपमानित कर दिया। इसके बाद विभीषण लंका छोड़कर भगवान श्रीराम की शरण में पहुंच गए। आगे सेतु निर्माण, रामेश्वरम स्थापना, अंगद के दूत बनकर लंका जाने और लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध का मंचन हुआ। मेघनाद की ब्रह्मशक्ति से लक्ष्मण मूर्छित हो गए। हनुमान जी वैद्य सुषेण को लेकर आए और द्रोणागिरी पर्वत से संजीवनी बूटी...