हरदोई, जुलाई 15 -- Hardoi News: कछौना। शारदा नहर में डूबकर बालिका की मौत से शोकाकुल परिवार से मिलने बुधवार को बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा समसपुर गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। आर्थिक सहायता प्रदान की और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया। नौ जुलाई को समसपुर निवासी किसान कन्हई की दो बेटियां शारदा नहर में डूब गई थीं। एक बेटी शिवानी को ग्रामीणों ने सकुशल बचा लिया था, जबकि दूसरी बेटी शिवांशी का शव अगले दिन नहर से बरामद हुआ था। विधायक रामपाल वर्मा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को नकद आर्थिक सहायता दी तथा सरकारी आवास समेत अन्य पात्र योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान अनूप कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, अरिजीत वर्मा, नवीन पटेल, विजय सिंह, अनूप सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।...