Hardoi News: विधायक ने परिजनों से की मुलाकात, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के दिए निर्देश
हरदोई, जुलाई 26 -- Hardoi News: संडीला। भट्ठा व्यवसायी शिवम जायसवाल हत्याकांड के बाद क्षेत्रीय विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने शनिवार को पीड़ित परिवार के आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। परिजनों ने सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस पर विधायक ने मौके पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज को निर्देश दिए कि मामले में फरार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विधायक ने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- भट्ठा व्यापारी का शव पहुंचते ही परिजनों ने किया हंगामा
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.