Hardoi News: विकास कार्यों के चार शिलान्यास पत्थर तोड़े, ब्लॉक प्रमुख ने की शिकायत
हरदोई, अक्टूबर 29 -- शिलान्यास पत्थर तोड़े जाने की शिकायत Hardoi News: अतरौली। अतरौली थाना क्षेत्र में क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए विकास कार्यों के शिलान्यास के चार पत्थर तोड़ दिए गए। ब्लॉक प्रमुख विनोद सिंह तोमर ने अतरौली थाने में शिकायत कर मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ब्लॉक प्रमुख विनोद सिंह तोमर ने बताया कि जाजूपुर से बेड़ा जाने वाले मार्ग पर बने मिनी पुल, बानपुर की पुलिसा से मांझगांव मार्ग पर डाले गए खड़ंजे, लालपुर खाले स्थित सिद्धनाथ बाबा मंदिर परिसर में बने सार्वजनिक शौचालय और जाजूपुर से सिद्धनाथ बाबा तक लगाए गए खड़ंजे के शिलान्यास पत्थर तोड़ दिए गए हैं। इन चारों स्थानों पर उनके नाम से शिलान्यास के पत्थर लगाए गए थे। ब्लॉक प्रमुख का आरोप है कि पत्थरों को छेनी-हथौड़े से तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.