हरदोई, जुलाई 6 -- Hardoi News: हरदोई। 18 जुलाई को होने वाली विशेष लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायिक अधिकारियों की हुई बैठक। जनपद न्यायाधीश रीता कौशिक के निर्देशन में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण होगा। इसके लिए अपर जिला जज नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत भूपेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट अधिकारियों के साथ बैठक की गई। सिविल जज सीनियर डिवीजन/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्मिता गोस्वामी ने बताया कि लोक अदालत में एनआई एक्ट की धारा 138 से संबंधित समझौते के आधार पर निस्तारण योग्य मामलों का निस्तारण किया जाएगा। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुराग यादव, ऋचा शर्मा, सचिन वर्मा, अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन अर्शी नूर, सिविल जज पूर्वी कीर्ति सिंह, सिविल जज जू0डि0/एफ0टी0सी0 लवलेश कुमार रहे। यह भी पढ़ें- Bahraich ...