हरदोई, अक्टूबर 10 -- Hardoi News: सांडी। सांडी क्षेत्र में बारिश से फसल नुकसान के फार्म फीड कराने के दौरान लेखपाल से मारपीट और फार्म छीनने के मामले में पुलिस ने आरोपित युवक पर दलित उत्पीड़न समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। हरिवंशापुर के लेखपाल हरेराम ने बताया कि वह वरण्डारी स्थित आकांक्षा जनसेवा केंद्र पर गांव में बारिश से हुए फसल नुकसान के फार्म फीड करा रहे थे। तभी गांव निवासी रिशी उर्फ राका वहां पहुंचा और अभद्रता करने लगा। आरोप है युवक ने गालियां देते हुए बेल्ट से पिटाई की और फीडिंग के फार्म छीनकर चला गया। घटना की सूचना मिलने पर तहसील संगठन के पदाधिकारी भी आक्रोशित हो गए। यह भी पढ़ें- Hardoi News: लेखपाल को पीटा, फसल नुकसान के फार्म छीने पीड़ित लेखपाल ने एसडीएम शिवानी सिंह के निर्देश पर थाने में कार्रवाई के लिए तहरीर दी। प्रभा...