Hardoi News: लीकेज गैस सिलेंडर से घर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के पांच सदस्य झुलसे
हरदोई, अगस्त 16 -- Hardoi News: मल्लावां, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला बाजीगंज में लीकेज गैस सिलेंडर से घर में भीषण आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्य झुलस गए। सभी घायलों को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। बाजीगंज निवासी राज कुमार के घर रसोई का गैस सिलेंडर खत्म होने के बाद परिवार के लोग नया सिलेंडर लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि नया सिलेंडर पहले से ही लीक था। उस समय घर में धूपबत्ती जल रही थी। गैस रिसाव के कारण धूपबत्ती की चिंगारी से सिलेंडर ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते लपटों ने घर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में राज कुमार, उनकी पत्नी नीलम, पुत्र आयुष, पुत्री योगेंद्री और सात वर्षीय आदर्श झुलस गए। चीख-पुकार सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.