Hardoi News: लिखित आश्वासन के बाद किसानों का अनशन समाप्त
हरदोई, नवम्बर 7 -- Hardoi News: टड़ियावां। जिले में डीएपी खाद की किल्लत को लेकर किसानों के आंदोलन के बाद आखिरकार प्रशासन को लिखित आश्वासन देना पड़ा। शुक्रवार देर शाम एआर सहकारिता अधिकारी अभय नारायण सिंह ने 10 नवंबर तक खाद उपलब्ध कराने का लिखित भरोसा दिया। इसके बाद किसान नेता विनय कुमार सिंह का अनशन समाप्त करा दिया गया। गांव कोटरा बौठा में अनशन स्थल पर किसान नेता विनय कुमार सिंह को मिठाई खिलाई और जल ग्रहण कराकर अनशन समाप्त कराया। खाद संकट को लेकर चल रहे आंदोलन में लिखित आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने इसे अपनी मांगों की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता बताया। किसान नेता विनय कुमार सिंह ने खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग उठाई थी। अब किसानों की निगाहें 10 नवंबर पर टिकी हैं, जब अधिकारियों के आश्वासन के अनुसार डीएपी खाद उपलब्ध कराई जानी है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.