हरदोई, जुलाई 26 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के इंद्रानगर बेहटा चांद निवासी महिला ने अपने पति पर लाइसेंसी रिवाल्वर से जान से मारने की नीयत से फायर करने और रिवाल्वर के बट से सिर पर हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नेहा रानी उर्फ नेहा दीक्षित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 जुलाई की शाम वह अपने पति राकेश कुमार से 12 वर्षीय बेटे वैभव की स्कूल फीस जमा न होने को लेकर बातचीत कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पति उग्र हो गया। पास में रखी लाइसेंसी रिवाल्वर से उस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। फायर मिस होने पर आरोपी ने रिवाल्वर के बट से उसके सिर पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोप है कि इसके बाद पति रिवाल्वर लेकर घर...