हरदोई, नवम्बर 7 -- Hardoi News: सांडी। 33 केवी बिजली लाइन के खंभे के पास झुलसी अवस्था में मिले लाइनमैन जितेंद्र की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगने से मौत की पुष्टि होने के बावजूद परिजन शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़े हैं। मौके पर पहुंचे सीओ के समझाने के बाद भी परिजन नहीं माने। पुलिस ने तहरीर में नामजद तीन आरोपितों को हिरासत में लिया है। बुधवार रात जितेंद्र ने अपनी पत्नी रुचि को खेत में दो लोगों के साथ ट्राली निर्माण की बात करने जाने की जानकारी दी थी। वह जलालपुर मोड़ के सामने फौजी के मकान में किराये पर रहता था। गुरुवार सुबह उसका शव 33 केवी लाइन के खंभे के पास बुरी तरह झुलसी अवस्था में मिला। मौके पर तार काटने वाला कटर पड़ा था, जबकि उसक...