हरदोई, अगस्त 5 -- Hardoi News: पिहानी। पिहानी थानाक्षेत्र के हरिहरपुर माइनर के पास बुधवार को एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान लखीमपुर खीरी के पसगंवा निवासी 63 वर्षीय आशीष शुक्ला के रूप में हुई। उनके बेटे प्रखर शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता चार अगस्त की शाम करीब सात बजे गांव के पास शारदा नहर के पास गए थे। इस दौरान पैर फिसलने से वह नहर में गिर गए। नहर में पानी अधिक होने से उनका कोई पता नहीं चल सका। बुधवार को सूचना मिली कि पिहानी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर माइनर के पास एक शव मिला है। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान आशीष के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिहानी पुल...