हरदोई, नवम्बर 4 -- Hardoi News: शाहाबाद। रामलीला मैदान में चल रहे वार्षिक रामलीला मेले में मंगलवार रात 'लंका दहन' का भव्य मंचन किया गया। माता सीता की खोज में लंका पहुंचे संकटमोचन हनुमान द्वारा रावण की स्वर्ण नगरी को भस्म करने के दृश्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मेला परिसर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से गुंजायमान रहा। ​लीला के दौरान दर्शाया गया कि प्रभु श्रीराम की आज्ञा लेकर हनुमान जी मां सीता की खोज में लंका पहुंचे। अशोक वाटिका में मां सीता का दर्शन कर राम संदेश देने के बाद उन्होंने वाटिका से फल खाए। अक्षय कुमार द्वारा बाधा डालने पर हनुमान जी ने उसका वध कर दिया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: लंका दहन के मंचन के साथ सुल्तानगढ़ की रामलीला संपन्न मेघनाद ब्रह्मास्त्र के प्रयोग से हनुमान जी को बंदी बनाकर रावण के दरबार में ले गया...