हरदोई, सितम्बर 5 -- Hardoi News: संडीला, संवाददाता। कस्बे में आईआर इंटर कॉलेज के निकट स्थित हजरत रोशन शाह बाबा की दरगाह पर दो दिवसीय सालाना उर्स अकीदत के साथ संपन्न हुआ। उर्स में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने मजार पर चादरपोशी कर देश में अमन, चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआ की। उर्स आयोजक सूफी जाबिर अली की अध्यक्षता में शुक्रवार रात जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का आयोजन हुआ। मौलाना मोहम्मद यामीन ने खिताब करते हुए पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की सीरत और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। शनिवार को मजार का गुस्ल और चादरपोशी की रस्म अदा की गई। इसके बाद कव्वाली की महफिल सजी, जिसमें कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश किए। महफिल के बाद कुल शरीफ हुआ और लंगर का आयोजन किया गया। नायब शहर काजी सैयद असद हकीम, सूफी हनीफ वारसी, सूफी इकबाल रजा, हाफिज सईद, हा...