हरदोई, सितम्बर 9 -- Hardoi News: संडीला। नई तहसील के पास रोड पार कर रहे वृद्ध किसान की पिकअप डाला की टक्कर से मौत हो गई। मृतक का बेटा सूरज ने बताया पिता खगेश्वर निवासी सरायमारूफपुर संडीला घर से नई तहसील जाने के लिए ऑटो से निकले थे। तहसील के पास उतरने के बाद रोड पार कर रहे थे तभी हरदोई की तरफ से पिकअप डाला ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया जहाँ से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें ट्रामा सेंटर ले जा रहे थे। तभी अस्पताल के गेट के पास दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद डाला चालक डाला लेकर फरार हो गया। मृतक किराने की दुकान चलाता था। खेती किसानी करता था। उनके चार बेटे और दो बेटियां है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...