Hardoi News: रेलवे स्टेशन से चोरी हुई चार सिग्नल बैटरियां बरामद
हरदोई, जुलाई 26 -- Hardoi News: माधौगंज, संवाददाता। माधौगंज रेलवे स्टेशन से चोरी हुई चार सिग्नल बैटरियां बरामद करते हुए बालामऊ आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने रविवार शाम ग्राम दौलतयारपुर में छापेमारी कर बैटरियां बरामद कीं और स्थानीय कबाड़ी सहित दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरपीएफ इंस्पेक्टर रामसुन्दर ने बताया कि माधौगंज रेलवे स्टेशन से सिग्नल बैटरियां चोरी होने की रिपोर्ट विभाग ने शुक्रवार को दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पकड़े गए दो नाबालिगों की निशानदेही पर कस्बे के मोहल्ला किदवई नगर निवासी नफीस कबाड़ी की दुकान पर छापा मारा गया, जहां से चोरी की गई चारों सिग्नल बैटरियां बरामद कर ली गईं। आरपीएफ के मुताबिक बैटरियां चोरी होने के कारण करीब चार घंटे तक रेलवे सिग्नल व्यवस्था बाधित रही, जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.