हरदोई, जुलाई 6 -- Hardoi News: हरदोई। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हरदोई रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों के बीच स्टेशन भवन के फ्रंट डिज़ाइन में कथित बदलाव को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पहले स्वीकृत डिजाइन में बिना सार्वजनिक जानकारी और जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए परिवर्तन कर दिया गया।Ü अगस्त 2023 ¸में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के कई रेलवे स्टेशनों के साथ हरदोई रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास किया था। तब आधुनिक सुविधाओं से युक्त आकर्षक स्टेशन भवन का मॉडल भी प्रस्तुत किया गया था। कार्यक्रम में हरदोई के सांसद जयप्रकाश रावत तथा मुरादाबाद मंडल के रेलवे अधिकारी मौजूद थे। शिलान्यास से एक दिन पहले 5 अगस्त 2023 को सांसद जयप्रकाश रावत ने स्टेशन का निरीक्षण किया था। तब उन्हें स्टेशन भवन क...