हरदोई, नवम्बर 10 -- Hardoi News: सवायजपुर, संवाददाता। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर रूपापुर चीनी मिल परिसर में तैयारियां तेज हो गई हैं। यहां बने छठ पूजा कुंड की साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। महापर्व को लेकर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं में उत्साह है।चार दिवसीय छठ महापर्व का आगाज 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ होगा। 14 नवंबर को व्रती महिलाएं खरना करेंगी। 15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं, 16 नवंबर को भोर में श्रद्धालु पूजा कुंड में खड़े होकर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इस दौरान परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली की कामना की जाएगी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: 13 को नहाय-खाय के साथ शुरू होगी छठ पूजा तैयारियों को लेकर चीनी मिल के महाप्रबंधक संज...