हरदोई, अक्टूबर 24 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। थाना क्षेत्र में व्यापार के लिए 10 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप लगा है। मामले में सेवानिवृत्त कानूनगो चाचा पर पति और अन्य परिजनों को विवाहिता के खिलाफ भड़काने के साथ दूसरी शादी कराने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने पति, देवर, सास और सेवानिवृत्त कानूनगो समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अतरौली थाना क्षेत्र के गोड़वा गांव निवासी मनीषा मिश्रा की शादी 19 अप्रैल 2024 को लखनऊ के मलिहाबाद निवासी शोभित पांडे के साथ हुई थी। पीड़िता के मुताबिक, मायके वालों ने शादी में करीब 25 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग व्यापार करने के लिए 10 लाख रुपये अतिरिक्त मां...