Hardoi News: रास्ते में रोककर युवक से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
हरदोई, जुलाई 7 -- Hardoi News: हरदोई। अनंग बेहटा मजरा पंडितपुरवा निवासी मुनेन्द्र प्रताप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच जुलाई की रात करीब 9:30 बजे वह पड़ोसी के यहां आयोजित एक कार्यक्रम में जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही अमित रावत उर्फ वीआईपी ने उसे रोक लिया। गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लाठी-डंडे तथा लात-घूंसों से मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। कोतवाली देहात पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: शराब के लिए रुपये न देने पर युवक से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.