Hardoi News: रास्ते में रोककर मारपीट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
हरदोई, अक्टूबर 25 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। टड़ियावां थाना क्षेत्र के जयराजपुर निवासी रामनिवास पाल ने गांव के केशन पाल, उनके बेटों वीरेश और अशोक समेत अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार 22 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे वह कोल्हू से तेल पिराई कराकर घर लौट रहे थे। रास्ते में आरोपितों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर ईंट और लाठी-डंडों से पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर उपनिरीक्षक कार्तिक कुमार को जांच सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.