हरदोई, सितम्बर 8 -- Hardoi News: हरदोई। स्वशासकीय राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय गौरा डांडा में जागरूकता गोष्ठी और फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जेबी गोगोई मुख्य अतिथि रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योतिमा गुप्ता ने पुष्पगुच्छ देकर प्राचार्य का स्वागत किया। छात्राओं अंजलि और रिचा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इंटर्न डॉ. अज़मी कमर और डॉ. दिव्यांशी ने बच्चों को पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने संतुलित भोजन से मिलने वाली ऊर्जा, शरीर की मजबूती, शारीरिक विकास और बीमारियों से बचाव के बारे में बताया। विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक चोपड़ा ने बच्चों को जंक फूड से दूर रहने और पौष्टिक भोजन...