Hardoi News: राशन दुकान आवंटन में 1.87 लाख रुपये लेने का आरोप, एडीओ पंचायत पर मुकदमा
हरदोई, अक्टूबर 23 -- Hardoi News: संडीला (हरदोई), संवाददाता। राशन की दुकान के आवंटन के नाम पर कथित तौर पर 1.87 लाख रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तत्कालीन एडीओ पंचायत लाल सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्राम सनई निवासी सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि महिला कोटे की सीट के स्थान पर पुरुष कोटे की सीट आवंटित कराने को उनसे 1,87,000 रुपये लिए गए थे। आरोप है रकम देने के बावजूद उन्हें संबंधित राशन की दुकान आवंटित नहीं हुई और न ही उनकी रकम वापस की गई। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई करने के साथ अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की। बताते हैं कि राशन की दुकान के आवंटन में कथित लेनदेन से जुड़ी शिकायत के बाद जुलाई में लाल सिंह को निलंबित किया गया था। उनके लखनऊ मुख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.