Hardoi News: रावल तिराहा से गोपामऊ तक जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी निजात
हरदोई, अक्टूबर 4 -- Hardoi News: पिहानी, संवाददाता। लंबे समय से गोपामऊ विधानसभा में मुद्दा बनी गोपामऊ से रावल तिराहा तक जर्जर सड़क से अब लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। तकरीबन 18 करोड़ की लागत से होने वाले चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए करीब सात करोड़ रुपये भी जारी हो गए हैं। भाजपा विधायक श्यामप्रकाश ने कुछ दिन पहले ही उक्त सड़क को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करते हुए प्राथमिकता पर बजट जारी करने का अनुरोध किया था। बजट स्वीकृत होने पर विधायक श्यामप्रकाश ने कहा कि मुलाकात में मेरे अनुरोध पर मेरी विधानसभा की सबसे महत्वपूर्ण रोड रावल तिराहा से गोपामऊ तक का चौड़ीकरण और उच्चीकरण स्वीकृत हुआ है। तय समय में काम पूरा कराने का प्रयास करेंगे। दरअसल उक्त जर्जर मार्ग काफी समय से परेशानी का सबब बना हुआ है। लगातार लोग उसे बनाये जाने की मांग कर रहे थे। सड़क स्वीकृत ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.