हरदोई, नवम्बर 3 -- Hardoi News: शाहाबाद, संवाददाता। उधरनपुर मेला प्रांगण में आयोजित श्रीरामलीला में सोमवार रात राम-सुग्रीव मित्रता और बालि वध प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। मंचन में दिखाया गया कि माता सीता की खोज के दौरान भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की हनुमान जी के माध्यम से सुग्रीव से भेंट होती है। अग्नि को साक्षी मानकर दोनों में मित्रता होती है। सुग्रीव अपने भाई बालि के अत्याचारों और राज्य से निष्कासन की व्यथा सुनाते हैं। श्रीराम उन्हें बालि के अन्याय से मुक्ति दिलाने का वचन देते हैं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: राम ने सुग्रीव को लौटाया राज्य, भरत मिलाप देख भावुक हुए दर्शक इसके बाद सुग्रीव और बालि के बीच भीषण युद्ध होता है। भगवान श्रीराम ...