Hardoi News: राम वनवास के मार्मिक मंचन को देख भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
हरदोई, नवम्बर 1 -- Hardoi News: शाहाबाद, संवाददाता। क्षेत्र के उधरनपुर में आयोजित वार्षिकोत्सव श्रीरामलीला महोत्सव में रविवार को प्रभु श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। राम वनवास के प्रसंग को देखकर पांडाल में मौजूद श्रद्धालु भावुक हो गए। कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। मंचन में माता कैकेयी के कोप भवन जाने और महाराजा दशरथ से दो वरदान मांगने का प्रसंग दिखाया गया। कैकेयी ने श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास और भरत के लिए राजतिलक मांगा। यह सुनकर राजा दशरथ व्याकुल हो उठे। वहीं, प्रभु श्रीराम ने पिता की आज्ञा को सहर्ष स्वीकार कर लिया। माता सीता और भाई लक्ष्मण ने भी उनके साथ वन जाने का निर्णय लिया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: अयोध्यावासियो के रोकने पर भी नहीं रुके श्रीराम अयोध्यावासियों की ओर से अश्रुपूरित आंखों से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.