Hardoi News: राधे-कृष्ण मंदिर का दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी
हरदोई, जुलाई 4 -- Hardoi News: मल्लावां। सुनासीर नाथ बाबा परिसर स्थित राधे-कृष्ण मंदिर में चोरों ने दानपात्र तोड़कर उसमें रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता गुरुवार सुबह उस समय चला, जब मंदिर के पुजारी जयराम पूजा-अर्चना के लिए उठे और दानपात्र का ढक्कन टूटा देखा। मंदिर के कोषाध्यक्ष हरिश चंद्र ने बताया कि बुधवार-गुरुवार की रात चोर मंदिर परिसर में घुसे और दानपात्र तोड़कर उसमें जमा पूरी नकदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना से मंदिर प्रबंधन और श्रद्धालुओं में आक्रोश है। कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: पूर्णेश्वर मंदिर से दान पात्र चोरी सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.