हरदोई, अक्टूबर 8 -- Hardoi News: हरदोई। रातभर तेज हवा के साथ हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों और गलियों में पानी भरने से सुबह लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर नालियां उफनाने से गंदा पानी सड़कों पर आ गया। कामकाज के लिए निकले लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। बारिश थमने के बाद भी कई इलाकों में पानी जमा रहा। मौसम विभाग के हरदोई केंद्र के वेदर ऑब्जर्वर रमेश चंद्र वर्मा के मुताबिक बुधवार रात से हुई 17.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जिससे गुरुवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय हवा में नमी 91 प्रतिशत और शाम को 89 प्रतिशत दर्ज की गई। रात में पश्चिम दिशा से करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम में अचानक बद...