Hardoi News: राज्यमंत्री ने व्यापारियों को सम्मानित किया
हरदोई, अगस्त 15 -- Hardoi News: हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। कृषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा आयोजित किसान पुरस्कार वितरण कार्यक्रम शुक्रवार को नवीन गल्ला मंडी अध्यक्ष श्यामा कुमार गुप्ता टीटू की अध्यक्षता में सनमानी वैश्य धर्मशाला रेलवेगंज हरदोई में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि नितिन अग्रवाल मंत्री आबकारी एवं मद्य निषेध उत्तर प्रदेश सरकार, विशिष्ट अतिथि सभापति मंडी नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार व मंडी सचिव लाखन सिंह ने किसानों को पुरस्कार वितरित किए। किसानों के हित में परिषद द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे मे जानकारी दी। कार्यक्रम में सैकड़ों किसान एवं गल्ला मंडी के सम्मानित व्यापारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.