Hardoi News: रसोइया से जालसाजी, खाते से निकाले 18 हजार
हरदोई, सितम्बर 9 -- Hardoi News: टड़ियावां। पंजाब नेशनल बैंक की शाखा भड़ायल में विधवा रसोइया के खाते से धोखाधड़ी करते हुए 18 हजार की रकम निकाल गई। एसपी के आदेश पर बैंक मित्र, शाखा प्रबन्धक समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव रमुआपुर मजरा साखिन के तारावती पत्नी स्व: श्री पाल ने बताया कि उसके पति के निधन के बाद छह जनवरी वर्ष 2024 को गांव के अजय कुमार, गांव निवासी बैंक मित्र अखिलेश उर्फ मुन्ना भइया, अजीत व शाखा प्रबन्धक ने आपसी सांठगांठ करते हुए उसके मृतक पति श्रीपाल के बैंक खाते को चालू करवा कर उससे हस्ताक्षर बनाकर 18 हजार रूपये निकाल लिए। आरोप है कि उसने बैंक से खाते का दो वर्ष बाद स्टेटमेंट निकलवाया। इसमें फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि बैंक मित्र, शाखा प्रबन्धक और दो अन्य नामजद लोगों के खिलाफ एस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.