हरदोई, अगस्त 29 -- Hardoi News: हरदोई। भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर रोली-चंदन का टीका लगाकर कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार दिए। शुभ मुहूर्त के अनुसार कहीं सुबह तो कहीं देर शाम तक राखी बांधने का सिलसिला चलता रहा। रक्षाबंधन पर भाइयों और बहनों के एक-दूसरे के घर पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। रोडवेज बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और विभिन्न ऑटो स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ रही। यह भी पढ़ें- Purnia News: रक्षाबंधन पर भाई-बहन के अटूट रिश्ते का दिखा उत्साह हर कोई जल्द से जल्द अपने भाई या बहन तक पहुंचना चाहता था। इसके चलते शहर के कई मार्गों पर जाम की स्थिति बनी ...