हरदोई, अगस्त 18 -- Hardoi News: हरदोई। विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड, निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर विभागीय योजनाओं की प्रगति बढायी जाये। सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं परियोजनाओं की नियमित निगरानी करें। जिलाधिकारी ने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, ग्रामीण विकास तथा अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर कार्यों का निरीक्षण करें। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का ध्यान रखें। शासन की प्राथमिकताओं एवं जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: स्वीकृत परियोजनाओं को तय सम...