Hardoi News: युवा उद्यमी योजना में ऋण वितरण में देरी न होने दें
हरदोई, जुलाई 28 -- Hardoi News: हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की बैठक आयोजित की गई। इसमें संबंधित अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि योजना के पात्र आवेदकों के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। स्वीकृत आवेदनों में ऋण वितरण की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न होने पाए। सीडीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से युवा अपना स्वयं का उद्यम स्थापित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हैं। अधिक से अधिक पात्र युवाओं को योजना की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। आवेदन प्रक्रिया में उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए। साथ ही बैंक शाखाओं के साथ समन्वय स्थापित कर लं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.