हरदोई, जुलाई 28 -- Hardoi News: शाहाबाद। मझिला थानाक्षेत्र के ररी गांव में मंगलवार को एक युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ररी निवासी 23 वर्षीय अजीत गुजरात में रहकर मजदूरी करता था। वह करीब एक सप्ताह पहले गांव लौटा था। मंगलवार को उसने घर के अंदर कमरे में गमछे के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों के मुताबिक, अजीत पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले भी उसने आत्महत्या का प्रयास किया था पर उस समय परिजनों ने उसे बचा लिया था। इसके बाद मंगलवार को उसने यह कदम उठा लिया। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने...