हरदोई, जुलाई 3 -- Hardoi News: मल्लावां। ग्राम पुरवावा निवासी विशाल ने घर में फांसी का फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल उसे फंदे से उतारा और स्थानीय अस्पताल ले गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया। वहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल आत्महत्या के प्रयास के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और परिजन मामले की जानकारी जुटा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...