हरदोई, जुलाई 14 -- Hardoi News: हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के नरायनमऊ गांव निवासी 26 वर्षीय युवक की सोमवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह गांव के बाहर राघौपुर रोड किनारे खेत में शौंच गया था। लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सत्यपाल के रूप में हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के छोटे भाई सतेंद्र ने बताया कि सत्यपाल चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह अविवाहित था। खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करने में सहयोग करता था। यह भी पढ़ें- Hardoi News: खेत से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्...