हरदोई, जुलाई 31 -- Hardoi News: हरदोई। जिला जज रीता कौशिक ने कासिमपुर थाना क्षेत्र के बेहन्दर खुर्द गांव में सीढ़ी निर्माण को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में आरोपित प्रियंका और रामदेवी की जमानत याचिका निरस्त कर दी है। अभियोजन के अनुसार, 31 मई 2026 को दोपहर करीब दो बजे वादी होशराम का बेटा प्रदीप अपने घर पर सीढ़ी का निर्माण करा रहा था। तभी पंकज ने निर्माण का विरोध किया। विवाद बढ़ने पर पंकज, बिहारी उर्फ ब्रजलाल, अरुण कुमार, प्रियंका, खुशबू, रामदेवी तथा बलवंत कुमार ने प्रदीप कुमार के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी बेहन्दर और बाद में ट्रामा सेंटर हरदोई भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जमानत प्रार्थनापत्र पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने आरोपिताओं को निर्दोष बताते हुए झूठा फंसा...