Hardoi News: युवक की धारदार हथियार से हत्या, वारदात से सनसनी
हरदोई, जुलाई 24 -- Hardoi News: सुरसा। जीतपुरवा मजरा खजुरहरा में शुक्रवार रात पुरानी रंजिश में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीतपुरवा निवासी 25 वर्षीय शोहित शुक्रवार रात धान के खेत की रखवाली करने गया था। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के बाहर पुलिया के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने शोहित की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। युवक और आरोपी के बीच काफी समय से पुरानी रंजिश चल रही थी। कुछ माह पहले आरोपी की बहन गांव के ही एक युवक के साथ चली गई थी। आरोप है कि युवती को भगाने में शोहित का नाम भी सामने आया था। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम भी बाजार में दोनों के बीच कहासुनी होने की बात साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.