हरदोई, जुलाई 14 -- Hardoi News: पाली। ससुराल पक्ष से कथित गाली-गलौज और बेइज्जती से आहत होकर युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पत्नी, सास, साले और साढ़ू पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। अहमदपुर निवासी दिव्यांग पुत्तूलाल ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके बेटे अमित का विवाह हरपालपुर थाना क्षेत्र के खमहौरा गांव निवासी चेतराम की बेटी सविता से हुआ था। आरोप है करीब छह-सात माह पहले सविता अपने भाई के साथ मायके चली गई। साथ में जेवरात और 15 हजार रुपये भी ले गई। अमित कई बार पत्नी को विदा कराने ससुराल गया पर वह नहीं लौटी। यह भी पढ़ें- युवक की आत्महत्या में पत्नी समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज इससे परेशान होकर वह दिल्ली में नौकरी करने लगा। आरोप है कि 19 जनवरी 2026 को साढ़ू संतोष और पत्नी सवि...