Hardoi News: युवक का आधा सिर-मूंछ मुड़वाकर जूते की माला पहनाने पर दंपति समेत पांच पर मुकदमा
हरदोई, सितम्बर 28 -- Hardoi News: हरपालपुर। हरदोई में अरवल थाना क्षेत्र के खुर्रमपुरवा गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक के साथ मारपीट कर उसका आधा सिर और मूंछ मुड़वाने पर दंपति समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोप है कि युवक को जूते की माला पहनाकर उसका वीडियो बनाया गया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। हालांकि वायरल वीडियो की आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' पुष्टि नहीं करता है। मैनपुरी के गांव किशनी निवासी नरेंद्र का खुर्रमपुरवा गांव की एक महिला से करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। रविवार को महिला ने नरेंद्र को फोन कर घर चुपके से बुलाया। आरोप है वहां महिला और उसके पति ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर नरेंद्र के साथ मारपीट की। इसके बाद उसका आधा सिर और मूंछ-मुड़वा दी गई। जूते की माला पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.