Hardoi News: मोबाइल नंबर देने का उलाहना देने पर महिला और जेठानी को चाकू मारा
हरदोई, अक्टूबर 24 -- Hardoi News: सांडी, संवाददाता। कस्बे में बहन को कागज पर मोबाइल नंबर देकर बात करने के लिए कहने का उलाहना देने पर एक युवक ने महिला और उसकी जेठानी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे महिला के ससुर को भी धक्का देकर जमीन पर पटक दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। कस्बे के एक मोहल्ले की निवासी रुबी पत्नी खुशीराम के घर नवरात्र के दौरान उसकी बहन पारुल आई थी। आरोप है कि पड़ोसी मोहल्ला सैयदबाड़ा निवासी सुरेंद्र ने पारुल को कागज पर मोबाइल नंबर देकर उससे बात करने के लिए कहा था। पारुल ने इसकी जानकारी अपनी बहन रुबी को दी। इस पर रुबी ने आरोपी के परिजनों से उलाहना दिया था। आरोप है कि गुरुवार शाम सुरेंद्र रुबी के दरवाजे से गुजर रहा था। रुबी ने उससे इस बात का विरोध जताया तो उसने चाकू निकालकर हमला कर दिया। बचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.