हरदोई, अक्टूबर 23 -- Hardoi News: सांडी। कस्बे में बहन को पर्ची पर मोबाइल नंबर देने का उलाहना देने पर एक युवक ने महिला और उसकी जेठानी पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे महिला के ससुर को भी आरोपी ने जमीन पर पटक दिया। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया है। एक मोहल्ले की निवासी महिला के घर नवरात्र के दौरान उसकी बहन आई थी। आरोप है पड़ोस के सैयदबाड़ा मोहल्ले के निवासी सुरेंद्र ने उसकी बहन को कागज पर अपना मोबाइल नंबर देकर बातचीत करने को कहा। उसने इसकी जानकारी अपनी बहन को दी। महिला ने आरोपी के परिजनों से शिकायत करते हुए उसे उलाहना दिया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: मोबाइल पर टिप्पणी करने पर तीन पर हुआ जानलेवा हमला गुरुवार शाम सुरेंद्र महिला के दरवाजे के सामने से गुजर रहा था। महिला ने जब उससे इस बात का विरोध जताया तो आर...