हरदोई, जुलाई 15 -- Hardoi News: सवायजपुर। प्राइवेट मोबाइल टॉवरों के लिए आपूर्ति किए जाने वाले डीजल में कथित हेराफेरी और अवैध बिक्री के आरोप में लोनार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आर.एस. टेलीशॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के टेक्निकल मैनेजर सर्वजीत सिंह निवासी गोमती नगर विस्तार, लखनऊ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कंपनी के हरदोई स्थित मोबाइल टावरों पर एक वाहन से डीजल की आपूर्ति की जाती है। आरोप है कि वाहन से जुड़े शिवप्रताप सिंह द्वारा थाना लोनार क्षेत्र के ग्राम नस्यौली गोपाल में कंपनी के टावरों के लिए निर्धारित डीजल को कथित रूप से अवैध तरीके से बेचा जा रहा था। सूचना मिलने पर कंपनी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लोनार थानाध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हि...