Hardoi News: मोबाइल छीनैती में तीन गिरफ्तार, पांच मोबाइल बरामद
हरदोई, सितम्बर 12 -- Hardoi News: हरदोई। शहर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल छीनैती की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि शहर क्षेत्र में चार और आठ सितंबर को बाइक सवार बदमाशों ने राह चलते लोगों से मोबाइल छीन लिए थे। दोनों घटनाओं के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान मोबाइल छीनैती में माधौगंज आंबेडकर नगर निवासी रीशू, ललित और रामकिशोर के नाम प्रकाश में आए। इसके बाद शहर कोतवाली पुलिस टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों के बाइक से क्षेत्र में घूमकर राहगीरों को निशाना बनाने की बात सामने आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.