हरदोई, अक्टूबर 17 -- Hardoi News: हरदोई। कोतवाली शहर पुलिस ने मोबाइल चोरी और छिनैती करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी और छिनैती के मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस की कार्रवाई से मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की उम्मीद है। सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि शहर में मोबाइल चोरी और छिनैती की घटनाओं का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने सुराग जुटाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों से मोबाइल चोरी और छिनैती की घटनाओं के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस बरामद मोबाइलों के बारे में भी पड़ताल कर रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...