Hardoi News: मोबाइल और मंगलसूत्र चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
हरदोई, अगस्त 31 -- Hardoi News: बेनीगंज। 84 कोसी परिक्रमा के तहत हत्याहरण तीर्थ पर भाद्र माह के प्रत्येक रविवार को लगने वाले मेले में एक श्रद्धालु का मोबाइल और दो महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी कर लिए गए। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई। सीतापुर जनपद के पियना चौराहा निवासी सावेंद्र यादव हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रहे थे। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी पैंट की जेब में रखा मोबाइल चोरी कर लिया। संडीला थाना क्षेत्र के कमलापुर निवासी खुशबू पत्नी मान सिंह अपने मामा मान सिंह निवासी मल्हपुर के साथ हत्याहरण तीर्थ पर चल रहे श्री सीताराम नाम संकीर्तन में शामिल होने पहुंची थीं। बताया कि वह पूछताछ केंद्र और पुलिस सहायता केंद्र के पास पहुंचीं, तभी पीछे से आईं दो अज्ञात महिलाओं ने उनके गले से मंगलसूत्र खींच लिया। अतरौली थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.