हरदोई, अगस्त 20 -- Hardoi News: बेनीगंज। भादों माह के हर रविवार को लगने वाले मेले को देखते हुए क्षेत्राधिकारी लक्ष्मी कुमार गौतम व कोतवाली प्रभारी बेनीगंज कौशलेश कुमार सिंह एवं उप जिला अधिकारी नारायणी भाटिया, तहसीलदार संतोष कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मेला स्थल का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों और विभाग को दिए। पेयजल, बिजली, सड़क, सुरक्षा व्यवस्था साफ-सफाई जैसे बिंदुओं पर समय पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उप जिलाधिकारी नारायणी भाटिया ने बताया अगर किसी प्रकार की दिक्कत आने वाले भक्तों को पहुंचती है तो संबंधित विभाग के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। एक माह मेला चलेगा। देश-विदेश के श्रद्धालु यहां पर आकर दर्शन पूजा पाठ करेंगे। हजारों की संख्या में साधू, संत महात्मा इस तीर्थ स्थल पर पहुंच कर पुजा पाठ करते हैं। इस...