हरदोई, जुलाई 22 -- Hardoi News: संडीला। भारतीय जनता पार्टी की ओर से संडीला विधानसभा क्षेत्र में बूथ सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें करीब 400 बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया। सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह रहे। विशिष्ट अतिथियों में संडीला विधायक अल्का सिंह, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह तथा विधानसभा संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार सोनी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' का संकल्प दोहराया। कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर से ही शुरू होती है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही भाजपा की पहचान: बृजेंद्र नागर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों को सशक्त...